आदर्श राजनीति के अटल जी की, अंतिम विदाई
व्ही.एस.भुल्ले
एक विद्यवान आदर्श अटल राजनीति के धनी स्व. अटल जी के बारे में आज जितना लिखा जाए उतना कम है और यहीं एक आदर्श व्यक्ति के लिए सच्ची श्रद्धाजंली होगी। क्योंकि वह जिन आदर्शो राजनीति के लिए जीवन पर्यन्त जिये और जिस राष्ट्र और कल्याण को उन्होंने सर्वोपरि मान अपने सिद्धान्तों से जीवन पर्यन्त समझौता नहीं किया। एक बिंदास जीवन बेबाक शैली के पत्रकार, राजनेता कवि और इस महान राष्ट्र के प्रधानमंत्री बतौर उन्होंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया। जो इन महान क्षेत्रों और पदों को उनकी कृतज्ञता को याद करते हुए शर्मिन्दा होना पड़े। बल्कि अटल जी को याद करके लोग इस राष्ट्र व इस राष्ट्र के जन पर गर्व करेगें। निश्चित ही आज वह हमारे बीच नहीं रहे। मगर राष्ट्र व जन के प्रति उनकी कृतज्ञता हमेशा यह राष्ट्र और जन हमेशा याद रखेगा।
जय स्वराज

Comments
Post a Comment