स्मार्ट सिटी मेरा सपना आप साथ दो, संसाधन जुटाने की जबावदेही मेरी: श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री म.प्र. शासन प्रदेश का पहला एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम प्रदेश को समर्पित
वीरेन्द्र शर्मा
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
म.प्र. शिवपुरी। 7.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम म.प्र. शासन की खेल युवा कल्याण, धार्मिक न्यास धर्मस्य मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने म.प्र. को समर्पित किया। वहीं उन्होंने म.प्र. राज्य टेबिल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में शिवपुरी टेबिल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के समापन व पुरुस्कार वितरण समारोह में खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप मेरा साथ दो, संसाधन मैं जुटाऊंगीं। जिस तरह से म.प्र. के अन्य खिलाडिय़ों ने विगत 4 वर्ष में म.प्र. का नाम रोशन किया है। आप भी उसी तरह अपना नाम रोशन कर, म.प्र. का गौरव बढ़ा सकते है। खेल वह विद्या है जो व्यक्ति को योग्य सफल, सार्थक, जीवन, निर्वहन की सीख देते है और चुनौती का सामना कर जीवन को सुन्दर सफल बनाने का मार्ग प्रस्त करते है। उन्होंने कहा कि वह भी घुड़ सवारी में नेशनल खिलाड़ी रहीं है और घुड़ सवारी के खुड़ से उन्होंने व्यवहारिक जीवन में बड़ी सीख हासिल की और चुनौती पर विजय हासिल करने का विश्वास हासिल किया है।
इससे पूर्व उन्होंने जहां सिंध जलावर्धन के कार्य का अवलोकन कर खेल स्टेडियम में एक-एक करोड़ की लागत से शिवपुरी, कोलारस, बैराड़ में निर्मित होने वाले इंडोर खेल परिसरों का भूमि पूजन कर शिवपुरी के लोगों को अन्तराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम लोकार्पित किया। उसके बाद यात्री सेवा सदन का भूमि पूजन कर टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुस्कार वितरण किया। तत्पश्वात संबल योजना के कार्यक्रम पश्चात उन्होने सफाई-कर्मियों के साथ भोजन भी किया। इससे पूर्व श्रीमंत सिंधिया के साथ मौजूद नगरीय प्रशासन के प्रमुख अभियंता द्वारा पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्मार्ट सिटी निर्माण के लिए स्वीकृत 25 करोड़ की राशि और निर्माण के सबेंध में जानकारी दी है। इस मौके पर खेल विभाग विभाग के संचालक डॉ. एसएल थाउसेन सहित नगरीय प्रशासन के प्रमुख अभियंता, प्रभाकान्त कटारे, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम, कलेक्टर शिवपुरी शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, एसडीएम एलके पांडे, सीएमओ सीपी राय एवं अन्य अधिकारी, नेता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment