शाह की घोषणा, चुन-चुन कर घुसपेटियों को बाहर करेगें


विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
म.प्र. शिवपुरी। 18-19 में भाजपा की सरकारें बनने पर घुसपेटियों को चुनचुन कर देश के बाहर करेगें। मैं महान क्रान्तिकारी तात्याटोपे व समूचे उत्तर-भारत में स्नेह मातृत्व से पार्टी को मजबूत करने वाली राजमाता साहब की कर्म स्थली से यह घोषणा करता हूं। उक्त बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ग्वालियर-चम्बल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। 
उन्होंने कहा कि युवा आज तात्या जैसे महान क्रान्तिकारी को आदर्श मानते है तथा भाजपा 12 अक्टूबर से स्व. राजमाता साहब का जन्म शताब्दी वर्ष पूरी आन, वान, शान के साथ मनायेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की राजमाता साहब को सबसे बड़ी श्र्रद्धाजंली म.प्र. में भाजपा की प्रचण्ड जीत होगी। उन्होंने केन्द्र की मोदी व म.प्र. की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा अंगद का पैर है और उसके 11 करोड़ सदस्य है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा के मालिक कार्यकर्ता है हम पं. दीनदयाल उपाध्याय व अन्तोदय के सिद्धान्तो पर चलने वाली सरकार बनाना चाहते है। मगर राहुल बाबा है कि वह राजा, महाराजा और बंटाढार की सरकार बनाना चाहते है। 
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जिन्होंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया है, जिससे आपको शर्म मेहसूस हो। राहुल बाबा को जो सपना देखना है वे देखे। मगर सच यह है कि देश भर में जहां 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें है। तो सिर्फ 3 राज्यों में कॉगे्रस शेष राज्यों में भी हमारी जीत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हन किया कि सिर्फ चुनाव जीतना भाजपा का मकसद नहीं। हमारा मकसद 2018-19 में भाजपा की प्रचण्ड जीत है और भाजपा के मालिक कार्यकर्ता इसे पूर्ण कर भाजपा नेताओं की त्याग-तपस्या को सफल अवश्य बनायेगें। 
इस मौके पर अमित शाह के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, धर्मेन्द्र प्रधान राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विजय सहर्षबुद्धे, म.प्र. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, कैबीनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, रुस्तम सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के अलावा कई नेता मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

खण्ड खण्ड असतित्व का अखण्ड आधार

संविधान से विमुख सत्तायें, स्वराज में बड़ी बाधा सत्ताओं का सर्वोच्च समर्पण व आस्था अहम: व्ही.एस.भुल्ले

श्राफ भोगता समृद्ध भूभाग गौ-पालन सिर्फ आध्यात्म नहीं बल्कि मानव जीवन से जुडा सिद्धान्तः व्यवहारिक विज्ञान है अमृतदायिनी के निस्वार्थ, निष्ठापूर्ण कत्र्तव्य निर्वहन, त्याग तपस्या का तिरस्कार, अपमान पडा भारी जघन्य अन्याय, अत्याचार का दंश भोगती भ्रमित मानव सभ्यता