संवाद से समाधान लोकतंत्र की रीड़, शान्तिपूर्ण संघर्ष, जीवन की खूबसूरती, व्ही.एस.भुल्ले से बतियाये राजगोपाल पी.व्ही.
धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
17 राज्यों के लगभग 25 हजार सत्याग्रहियों के साथ एकता परिषद द्वारा भूमि सुधार को लेकर ग्वालियर से दिल्ली पदयात्रा तक शुरु हुए जनआंदोलन में शामिल होने स्वराज के मुख्य संयोजक मुरैना पहुंचे। जहां उन्होंने मंच पर एकता परिषद के संस्थापक पी.व्ही. राजगोपाल से मुलाकात कर, एकता परिषद के आंदोलन को अपना समर्थन दिया तथा उनसे चर्चा करते हुए विलेज टाइम्स संपादक के नाते जब उनसे पूछा कि महात्मा गांधी के दिखाए अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए लगभग 30 वर्ष का समय भूमि समस्या समाधान हेतु आपने संघर्षपूर्ण तरीके से निर्वहन किया है। अगर यो कहें कि भूमि सुधार और गरीब, आदिवासियों को न्याय दिलाने देश भर ही नहीं मानवता के लिए विश्व के ऐसे किसी कोने को नहीं छोड़ा। जहां भूमि समस्या और गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है, क्या अनुभव रहा है। इस पर राजगोपाल पी.व्ही. ने अपनी चिरपरिचित शैली में मुस्कुराकर कहा कि महात्मा गांधी जी के बताए अहिंसा के मार्ग के अलावा समस्या, समाधान का और कोई बेहतर रास्ता लोकतंत्र में हो ही नहीं सकता और मैंने विगत वर्षो में संवाद के माध्यम से अहिंसा के मार्ग पर चल अनुशासित लोगों के संगठन को खड़ा कर, लोकतंत्र की खूबसूरती को दिशा देने और उसे उसका मार्ग प्रस्त करने का कार्य किया है और अपने सहयोगियों के साथ करने की कोशिश करता रहूंगा। क्योंकि लोकतंत्र में इससे बेहतर जीवन में न्याय पाने एवं जटिल समस्याओं के समाधान के लिए और कोई दूसरा रास्ता नहीं हो सकता। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन पांच मुद्दों को लेकर जन आंदोलन शुरु हुआ था उसका उद्देश्य पूर्ण हो चुका है। इसलिए आज मुरैना में इस आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई है। क्योंकि सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विपक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हमें व हमारें सत्याग्रहियों को अस्वस्त किया है कि हमारी समस्याओं के समाधान एवं मुद्दों के निदान हेतु हर संभव मदद की जायेगी। चूंकि अब सरकार ही नहीं, विपक्ष से जो हमारे मुद्दो को लेकर संवाद विगत वर्षो में कमजोर हुआ था वह कायम हो मजबूती दिशा में बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि कायम हुए संवाद के माध्यम से हमारी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
ज्ञात हो कि जन आंदोलन यात्रा शुरु होने से एक दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री का संदेश और मुख्यमंत्री का सहयोग आंदोलन रुख हमें दिखा और आज हमारे मंच पर विपक्षी दल कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हमें अस्वस्त किया है कि जिन प्रदेशों में उनकी सरकारें हुई वहां समस्या समाधान की पूरी कोशिश की जायेगी। केन्द्र की सत्ता में आने पर भी हम समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर बने रहेगें। इसलिए आंदोलन समाप्त हुआ और हमने चुनाव से पूर्व पक्ष-विपक्ष को सही समय पर अपनी समस्याओंं से अवगत कराने की कोशिश की है। अगर संवाद के बावजूद भी हम सफल नहीं हुए तो हमारे सामने शान्ति, अहिंसा पूर्ण सत्याग्रह का मार्ग खुला है। जो समाधान हेतु सर्वोत्तम मार्ग लोकतंत्र में होता है।
Comments
Post a Comment