वोट हासिल करने गांव, गली, भटकेगें प्रत्याशी क्या प्रबंध, भ्रामक प्रचार से मुक्त रहेगा मतदाता

व्ही.एस.भुल्ले
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
मतदान किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का वह महत्वपूर्ण कार्य होता है। जिसमें आम नागरिक अपने अमूल्य मत का वोट के माध्यम से उपयोग कर अपने व अपनी आने वाली पीढ़ी सहित गांव, गली का जीवन समृद्ध, खुशहाल बनाने ऐसे प्रत्याशी को चुन सके। जो उसकी आशा-आकांक्षाओं पर खरा उतर अपने वोट के माध्यम से विधानसभा में ऐसी सरकार चुने जो सेवा कल्याणकारी होने के साथ कहने से अधिक करने में समर्थ सक्षम हो विकास कल्याण, सेवा के प्रमाण के साथ प्रमाणिकता सिद्ध करने में सफल हो। 
मगर जीत के लिए योजना मुद्दा विहीन, धन, बल, प्रबंध, भ्रामक प्रचार-प्रसार, जातिगत, क्षेत्रीयता का झंडा बुलंद कर झूठ बोलने वालो का क्या ? क्या आम मतदाता ऐसे प्रत्याशियों का भ्रम दूर कर सच्चे-अच्छे सेवक प्रत्याशियों को चुनने में सफल होगा। यहीं यक्ष सवाल आज आम बुद्धिजीवी, राष्ट्र समाज सेवकों के साथ आम मतदाता के सामने होना चाहिए। क्योंकि मतदान ही लोकतंत्र की वह ताकत है जिससे लोकतंत्र मजबूत बनता है तथ समझ-बूझ सोच-समझ कर दिए मत से आम मतदाता का जीवन भी समृद्ध, खुशहाल बनता है इसलिए मतदान अवश्य करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

खण्ड खण्ड असतित्व का अखण्ड आधार

संविधान से विमुख सत्तायें, स्वराज में बड़ी बाधा सत्ताओं का सर्वोच्च समर्पण व आस्था अहम: व्ही.एस.भुल्ले

श्राफ भोगता समृद्ध भूभाग गौ-पालन सिर्फ आध्यात्म नहीं बल्कि मानव जीवन से जुडा सिद्धान्तः व्यवहारिक विज्ञान है अमृतदायिनी के निस्वार्थ, निष्ठापूर्ण कत्र्तव्य निर्वहन, त्याग तपस्या का तिरस्कार, अपमान पडा भारी जघन्य अन्याय, अत्याचार का दंश भोगती भ्रमित मानव सभ्यता