सिंधिया के साथ खुलकर संवाद किया छात्राओं ने पुलिस बनी आदर्श
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
संवाद कार्यक्रम
के दौरान सिंधिया के सवालो पर अधिकांश छात्रायें पुलिस सेवा में जाने की इच्छा व्यक्त करती रही। तो वहीं एक छात्रा ने राजनीति में जाने की इच्छा व्यक्त की। मगर सिंधिया ने समझाईस भरे अन्दाज में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक राजनैतिक शुद्धिकरण के साथ महिलाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में प्रतिबिम्बित करते हुए कहा कि अगर काॅग्रेस की सरकार देश में बनी तो सबसे पहला बिल महिलाओं की सरकार और शासन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लाया जायेगा और उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी अपने मूल्य सिद्धान्तों से समझौता नहीं करना चाहिए।

Comments
Post a Comment