सिंधिया के लम्बे संघर्ष से मिली शिवपुरी को सौगात लगभग 190 करोड़ से निर्मित अत्याधुनिक मेडीकल काॅलेज का सिंधिया करेंगें लोकार्पण
वीरेन्द्र शर्मा
विलेज टाइम्स समाचा
र सेवा।
लगभग विगत 5 वर्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री क्षेत्रीय सांसद एवं काॅग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों से डाॅ. मनमोहन सिंह की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा स्वीकृत शिवपुरी के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं एवं मशीनों से लेस मेडीकल काॅलेज का लोकार्पण ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में करेगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों में बनकर तैयार हुए शिवपुरी मेडीकल काॅलेज के लोकार्पण की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। ज्ञात हो कि जब से शिवपुरी मेडीकल काॅलेज ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा स्वीकृत कराया गया था। तभी से म.प्र. में मौजूद भाजपा सरकार द्वारा उसे सियासी अखाड़ा बना दिया गया। जिसके चलते कभी स्वीकृत इस मेडीकल काॅलेज के विदिशा जाने की चर्चा सरगर्म रही। तो कभी म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान यह कहते दिखे कि कागजों पर मेडीकल काॅलेज नहीं बनते। मगर क्षेत्रीय सांसद सिंधिया ने हार नहीं मानी।
इस बीच वह कभी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी लढ्ढा से मिले, तो कभी उन्होंने इस मेडीकल काॅलेज के साथ हो रही राजनीति का मामला देश की सबसे बड़ी पंचाट लोकसभा में उठाया। परिणाम कि पहले 18 करोड़़ की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय के लोकापर्ण के पश्चात अब शिवपुरी में लगभग 190 करोड़ की लागत से निर्मित मेडीकल काॅलेज का लोकार्पण होने जा रहा है। जिसमें शहर के लोगों को जहां राष्ट्रीय स्तर की उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाआंें का शिवपुरी सहित समूचे ग्वालियर-चम्बल संभाग तथा पास के सटे बुंदेलखण्ड, उत्तरप्रदेश के लोगों को भी इस मेडीकल काॅलेज का लाभ मिल सकेगा। तो वहीं विभिन्न गंभीर बीमारियों के परीक्षण के साथ उनके आॅपरेशन की सुविधा इस मेडीकल काॅलेज में मिल सकेगी। हार्ट और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों एवं मानसिक रोग से पीड़ित लोग भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा का लाभ क्षेत्रीय लोग उठा सकेंगे। जिसको लेकर शिवपुरी ही नहीं, समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

Comments
Post a Comment