सशक्तिकरण के लिए, सिंधिया का संवाद पंचायतीराज लोकतंत्र का मजबूत आधार
वीरेन्द्र शर्मा
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
अपने दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री काॅग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले दिन लगभग 220 करोड़ की लागत से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण कर, सपने साकार करने की बात कही। दो दूसरे दिन पंच-सरपंच सम्मेलन में पंचायतीराज को लोकतंत्र का मजबूत आधार बताया। जिसे और मजबूत बनाने की दिशा में म.प्र. की सरकार द्वारा कार्य करने की बात कही।


उन्होंने कहा कि मजबूत पंचायतीराज की स्थापना से जहां महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव राजीव गांधी के स्थानीय सरकारों के सपनों को साकार कर, दिल्ली, भोपाल की सत्ता को गांव, गली, गरीब, किसान की चैखट तक पहुंचाया जा सके। महिला सशक्तिकरण को दिशा देने संवाद कार्यक्रम में पहुंचे श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समूचे पंडाल में घूम-घूम कर हजारों की तादाद में मौजूद महिलाओं के बीच संवाद किया। साथ ही महिलाओं के सवालों का जबाव देने उन्होंने अपनी धर्मपत्नि सिंधियाराज वंश की महारानी प्रियदर्शनीय राजे से मोबाईल का स्पीकर आॅन कर सीधा संवाद कराया। इस बीच उन्होंने प्रतिभाओं को संरक्षण और महिला सम्मान सहित सम्मानजनक, सार्थक, सशक्तिकरण की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने साड़ियों के क्षेत्रों में चन्देरी को स्थान दिलाया है। उनकी कोशिश होगी कि शिवपुरी को भी प्रतिभा अनुसार नाम और काम मिले। जिससे मातृशक्ति को म.प्र. में सशक्त, समृद्ध बनाया जा सके।
Comments
Post a Comment