मजबूत लोकतंत्र में प्रबंधन कम, संवाद अहम होता- प्रभुराम चैधरी शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन
विलेज टाइम्स समाचार सेवा।
म.प्र. शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री प्रभु राम चैधरी ने पत्रकारों से बतियाते हुए विलेज टाइम्स के सवाल पर कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रबंधन नहीं, संवाद जरूरी है। संवाद से ही लोगों का जीवन समृद्ध स्वस्थ शिक्षित व सृजन में सर्वोत्तम कृति साबित हो सकता है इसीलिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष न्याय योजना की बात करते हैं और हमारे नेता सिंधिया 5 वर्षों तक आम जन के बीच सम्पर्क और संवाद करते हैं। परिणाम कि वह क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को मूर्त रूप देने में आज सफल और सक्षम हुए है। कांग्रेस ने हमेशा वचन निभाने का कार्य किया है। हम गांधीजी के बताए मार्ग पर रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाये पर वचन न जाई को सिद्धांत के काम करते हैं, ना कि भाजपा की तरह झूठ फरेब और जुमलों की राजनीति।
Comments
Post a Comment